Tue Aug 10 2010 21:58:57 GMT+0530 (India Standard Time)
धरती पर लगातार खतरा मंडरा रहा है, जिससे इंसान का वजूद ही मिट जाएगा और इंसान को अपना अस्तित्व बचने के लिए अंतरिक्ष में खोजना होगा एक नया ठिकाना। इसके लिए वक्त बहुत कम है, क्योंकि दो शताब्दी के बाद धरती पर इंसान का नामोनिशान नहीं होगा। पूरी धरती वीरान हो जाएगी। इस बात की चेतावनी दुनिया के जाने माने वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने दी है।
हॉकिंग के मुताबिक, आने वाले दो शताब्दी में इंसान को अंतरिक्ष में किसी पर ग्रह अपना बसेरा बनाना होगा, नहीं तो इंसान का वजूद हमेशा- हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। दुनिया के मशहूर वैज्ञानिक हॉकिंग ने धरती पर इंसान के वजूद खत्म होने की चेतावनी दे दी है, क्योंकि धरती पर आसमान से खतरा तो मंडरा ही रहा है।
साथ ही, धरती पर इंसान की बढती आबादी और परमाणु बम जैसे हथियार इंसान का वजूद खत्म कर सकते हैं। धरती से परे अंतरिक्ष के किसी ग्रह पर एलियंस का वजूद है। इस बारे में मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग पहले ही दावा कर चुके हैं, जिसमें हॉकिंग ने यह भी कहा है कि एलियंस से दूर रहने में ही इंसान की भलाई हैं, नहीं तो धरती पर इंसान का वजूद एलियंस खत्म कर सकते हैं।
धरती पर इंसान के लिए खतरा सिर्फ एलियंस ही नहीं है, बल्कि धरती पर इंसान का एक और दुश्मन है। वह है अंतरिक्ष में घूम रहे एस्ट्रॉयड्स, जो धरती पर कई बार तबाही मचा चुके हैं। अब एक फिर से एस्ट्रॉयड्स का खतरा धरती पर मंडरा रहा है। जिसकी टक्कर से इंसान का वजूद खत्म हो सकता है।
धरती पर जीव-जंतु या इंसान की सांसें चलती है तो सूरज की रोशनी से, लेकिन धरती पर जिंदगी को कायम रखने वाला सूरज ही बन जाएगा धरती का दुश्मन, क्योंकि सूरज पर उठेगी सूनामी जो धरती पर मचा देगी तबाही।