जीनत अमान फिर पर्दे पर आग लगाने को तैयार
- पी7 ब्यूरो
- 01 December 2012
- अपडेटेड 11:52 IST

बॉलीवुड में फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' में सफेद साड़ी पहन दर्शकों के दिलों में आग लगाने वाली जीनम अमान फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं।
61 साल की जीनत अभी भी इतनी हॉट है कि वह बॉलीवुड में किसी भी नई अभिनेत्री को टक्कर देना का माद्दा रखती हैं। हाल ही में श्रीदेवी ने भी अपनी फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश से बॉलीवुड में एंट्री की है जिसके बाद कई पुरानी अभिनेत्रियों के वापसी की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।
जीनत ने भी एक कार्यक्रम के मौके पर मीडिया से बात करते हुए स्वीकार किया है कि उनके पास कई फिल्मों के ऑफर आए हैं लेकिन वह अभी इस बारे में विचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आप जल्द ही 2013 में मुझे फिरसे पर्दे पर देखेंगे।
0
0


आपकी राय