केबीसी को लेकर फिर लौटूंगा: अमिताभ बच्चन
- p7ब्यूरो/मुंबई
- 20 January 2013
- अपडेटेड 23:59 IST

बॉलीवुड के महानायक या कहें देश के सबसे बड़े होस्ट या एंकर अमिताब बच्चन ने केबीसी के छठे सत्र को कहा अलविदा। जी हां, अखिरकार, केबीसी का छठा सत्र अपने आखिरी पढा़वा पर पहुंच गया है।
अमिताभ बच्चन ने केबीसी के आखरि, एपिसोड की शूटिंग कर ली है। और यह 26 जनवरी को दिखाया जाएगा। हां जी, सही पहचाना गणतंत्र दिवस का थीम है। जैसा कि सभी जानते हैं बिग बी सभी बाते अपने बलॉग,ट्विटर,फेसबुक के जरिये अपनी बातें शेयर करते हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी फेसबुक के ज़रिये दी है। साथ ही बिग बी कहते हैं कि वे बेहद उदास है कि अब यह सत्र भी अपनी आखिरी दौर में आ गया है।
बिग बी कहते हैं कि 'कौन बनेगा करोड़पति' का छठा सत्र खत्म हो गया है, उदासी जैसा है। जो महसूस कर रहा हूं वह शब्दों में बयां नहीं कर सकता।' उन्होंने आगे लिखा, 'इस कार्यक्रम को दर्शक बहुत चाव से देखते हैं, शांत और अनुशासित रहते हैं। आप सभी का शुक्रिया। मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही आपके पास एक बार फिर लौटूंगा। सभी को प्यार।' बिग बी ने अपने आखिरी शॉ की कुछ तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर अपलोड किया है।
इस ज्ञान ही आपको आपका हक दिलाता है छठे सत्र के मंत्र ने इस विषय को बड़ी गंभीरता से उठाया और साबित भी किया, जब सुजीत कौर बनी इस सत्र विजयी यानी जिते 5 करोड़ रुपये।
6
0Comments
- No comments found





आपकी राय